Home / Trending News / मिशन शक्ति 5 के तहत खेजुरी थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव में लोगो को किया गया जागरूक

मिशन शक्ति 5 के तहत खेजुरी थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव में लोगो को किया गया जागरूक

मिशन शक्ति 5 के तहत खेजुरी थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव में लोगो को किया गया जागरूक

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो

बलिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में खेजुरी थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार के नेतृत्व में गुरुवार के दिन हरिहरपुर गांव में महिलाओं को मिशन शक्ति 5 के तहत लोगो को जागरूक किया गया तथा महिला चौपाल लगाकर पैंपलेट्स वितरण किया गया। महिला सम्बन्धित समस्याओं के निस्तारण कराने के उद्देश्य से महिला चौपाल का आयोजन कर महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ जुड़कर उन्हें सशक्त, महिलाओं में सुरक्षा, आत्मनिर्भर बनाने, महिला सम्बन्धी अधिकारों, समाज में सम्मानजनक स्थान दिलाने और सुरक्षित वातावरण देने का प्रयास किया गया । चौपालों में उपस्थित महिलाओं, बालिकाओं को अपने आत्मसम्मान के साथ किसी प्रकार का समझौता न करनें, उनके अधिकारों के विषय में एवं उनके सहयोग हेतु चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी। सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं 1070 1090 1098 181 1121 102 108 1930 आदि हेल्प लाइन नंबरों के बारे में जागरूक किया गया। जिसमें मिशन शक्ति प्रभारी उपनिरीक्षक अभिषेक यादव, महिला सिपाही आरती देवी, सिपाही रतन मौर्या, धीरज, दिग्विजय पटेल, अजय यादव ग्राम प्रधान उपेंद्र यादव तथा पंचायत सहायक, आंगनबाड़ी महिला, समूह, आदि महिलाओं को जागरूक किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *