Home / Trending News / चाकू के बल पर घर में घुसकर नगदी समेत 4 लाख की लूट

चाकू के बल पर घर में घुसकर नगदी समेत 4 लाख की लूट

                                       
 चोर ने महिला की गर्दन पर चाकू रखकर डेढ़ घंटे तक बनाया बंधक

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो, चंदौली।

मुगलसराय कोतवाली अंतर्गत जलीलपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के बहादुरपुर शहीद गांव में बीती रात घर में घुसकर एक चोर महिला के गर्दन पर चाकू रखकर घर से लाखों के जेवर व नकदी लूटकर फरार हो गया। इस घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। यह घटना बीती रात करीब 11 बजे की है। सूचना पर पहुँची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक एक बदमाश धारदार हथियार लेकर बीती रात 11 बजे के करीब बहादुरपुर शहीद गांव स्थित शशिकला नामक महिला के घर में घुस गया। बदमाश ने महिला को डेढ़ घंटे तक चाकू के बल पर बंधक बनाए रखा तथा इस दौरान पूरे घर की तलाशी ली। बताया जा रहा है कि चोर 12 हजार रुपए नकद, एक सोने की चेन, दो सोने की अंगूठी और एक चांदी की चेन समेत करीब 4 लाख रुपए के जेवरात लेकर फरार हो गया है। इस घटना के बाद पीड़ित महिला ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। पीड़िता के पति शीतल पटेल ने बताया कि उनकी पत्नी ने फोन कर चोरी की जानकारी दी। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने पुलिस की रात्रि गश्त पर सवाल उठाए हैं। मौके पर पहुँचे मुगलसराय थाना प्रभारी निरीक्षक गगनराज सिंह और सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा जांच में जुट गए हैं। इस बाबत मुगलसराय कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है। पुराने जेवरात हैं कुल मिलाकर लगभग डेढ़ दो लाख के जेवरात और 11 हजार नगदी चोरी हुई है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *