Home / Trending News / कक्षा 11 के छात्र को चाकू मारा

कक्षा 11 के छात्र को चाकू मारा

कक्षा 11 के छात्र को चाकू मारा

दुकान से बुलाकर पेट में वार, ट्रॉमा सेंटर में उपचार जारी

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो, चंदौली।

पीडीडीयू नगर के अलीनगर थाना क्षेत्र में कक्षा 11 के एक छात्र को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। यह घटना शुक्रवार दोपहर चांदीतारा गांव स्थित शनि मंदिर के पास हुई। घायल छात्र को गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
घायल छात्र की पहचान चांदीतारा गांव निवासी राज पटेल (17) के रूप में हुई है। वह अपने पिता की किराना दुकान पर बैठा था, तभी कुछ युवकों ने उसे फोन करके शनि मंदिर पर बुलाया। वहां पहुंचने पर युवकों से उसका विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर एक युवक ने राज के पेट में चाकू मार दिया और मौके से फरार हो गए।
राज के पिता सेठराम पटेल की बाजार में किराना की दुकान है। घटना के दिन सेठराम अपनी पत्नी और बेटी के साथ बनारस सामान खरीदने गए थे। उनकी बेटी की रिंग सेरेमनी होनी थी, जिसके कारण राज को दुकान पर बैठाया गया था।
चाकू लगने के बाद राज लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। आसपास के लोगों ने उसे तुरंत एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया। गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।
घटना के पीछे छात्रों के बीच पुराना विवाद बताया जा रहा है। क्षेत्राधिकारी डीडीयू नगर कृष्णमुरारी शर्मा ने मौके पर पहुंचकर बताया कि विवाद में किशोर को चाकू लगी है। उन्होंने यह भी बताया कि छात्र की स्थिति अब स्थिर है।
पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। प्रत्येक पहलुओं की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *