विश्व पर्यटन दिवस के पूर्व संध्या पर वाराणसी टूरिज्म एसोसिएशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम
पूर्वांचल राज्य ब्यूरो वाराणसी
आज विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर वाराणसी टूरिज्म एसोसिएशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सर्व प्रथम “हेरिटेज वॉक फॉर टूरिज्म एंड सस्टेनेबल ट्रांसफॉर्मेशन “पर पद यात्रा निकाली गई जिसको हरी झंडी मुख्य अतिथि अशोक तिवारी महापौर वाराणसी ने दिखा कर आरंभ कराया इस पद यात्रा में होटल नदेसर पैलेस के अति प्राचीन धरोहरों के बारे में अमित टंडन व गाइड अखिलेश मौर्य द्वारा विस्तृत जानकारी दी गई। इस महल में विरासत वास्तुकला, शाही चित्र और शाही संग्रह से कलाकृतियाँ प्रदर्शित हैं। 19वीं शताब्दी में बनारस के महाराजा प्रभु नारायण सिंह ने इसे अधिग्रहित कर लिया। इसका नाम देवी नदेसरी के नाम पर रखा गया है, जिनका मंदिर महल के सामने स्थित है।
ऐतिहासिक भूमिका: 1835 से, इसने राजा जॉर्ज पंचम और रानी मैरी सहित राजपरिवार और राजनेताओं की मेजबानी की है ,और अभी भी सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान और सम्राट हैली सेलासी जैसे विश्व नेताओं का दौरा किया जाता है । शाही और विशिष्ट अतिथियों के चित्रों से सजी हुई हैं।
ताज होटल पर पहुच कर यात्रा सम्पन हुई इस यात्रा में टूरिज्म से जुड़े इंस्टीट्यूट व विश्वविद्यालय के छात्र , छात्राओ,गाइड बंधु,होटल के सदस्य , टूर ऑपरेटर,ट्रैवल एजेंट, वाराणसी टूरिज्म एसोसिएशन के सदस्यों ने भाग लिया। इस मौके पर श्री अशोक तिवारी जी ने संस्था द्वारा पद यात्रा की हार्दिक प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यों से टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा एवम आदरणीय प्रधानमंत्री जी,काशी से सांसद श्री नरेन्द्र मोदी जी काशी के पर्यटन उद्योग को तेज गति मिलेगी और भारत में आने वाले पर्यटकों की संख्या भी बढ़ेगी तथा वाराणसी के अति प्राचीन धरोहरों के बारे में देशी व विदेशी पर्यटकों को जानकारी उपलब्ध हो सकेगी जिससे उनका इस शहर के इतिहास के गुड़ रहस्य के बारे में ज्ञान वर्धन होगा । अंत में आध्यात्मिक नगरी काशी का पर्यटन मानचित्र का विमोचन माननीय महापौर द्वारा किया गया जिसकी 10000 हजार कॉपी काशी में आने वाले पर्यटन को दिया जाएगा।
वाराणसी टूरिज्म एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री रशीद खान और विशाल सिंह जी होटल ताज ने अशोक तिवारी को स्मृति चिन्ह दे कर सम्मानित किया तथा पर्यटन उद्योग के लिए जी स टी रिफॉर्म करने के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री जी,काशी से सांसद श्री नरेन्द्र मोदी जी का धन्यवाद व आभार व्यक्त किया,श्री अशोक तिवार जी का कार्यक्रम में आने के लिए धन्यवाद दिया।
कोषाध्यक्ष प्रवीण मेहता, उपाध्याक्ष शिव त्रिपाठी व अश्वनी सिंह ने उपस्थित सभी प्रशासनिक अधिकारियों एवम अतिथियों को पुष्प गुच्छ व स्मृति चिन्ह दे कर सम्मानित किया । जिसमें प्रमुख रूप से पीयूष मार्डिया एडीजी ,अंशुमान मिश्रा ,डीसीपी ट्रैफिक, , विदुष सक्सेना एसीपी साइबर सारनाथ ,पारुल गुप्ता डी ई जी ई बी उपस्थित थे।
ए डी टी ओ ई के अध्यक्ष सुशील सिंह ने पर्यटन से जुड़े छात्र, छात्रों को संस्था का सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में संस्था के सदस्य संदीप पटियाल द्वारा मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश पर्यटन से उप निदेशक श्री दिनेश कुमार जी भारत पर्यटन वाराणसी से सह निदेशक पावस प्रसून , अम्बरिश सिंह “भोला” और अन्य लोग को भी सम्मानित किया गया। पर्यटन उद्योग की उत्कृष्ठ सेवाओं के लिए होटल सूर्य देव हवेली से पंकज सिंह ,गाइड से अखिलेश मौर्य जी ड्राइवर समाज से चंद्रबली सिंह जी को सम्मानित किया गया।
प्रमुख रूप से संस्था के , पंकज सिंह,अजय सिंह , प्रवीण मेहता,अजय गुप्ता, ,अशोक कपूर,डी एन सिंह, विवेक तिवारी, माजिद खान,ज्योति प्रसन्न,विवेक दुबे ,जैनेंद्र राय,जितेन्द्र सिंह,हुसैनी जी ,नीरज नौटियाल, मुकुल दुबे, रितेश राज, विपिन मिश्रा, अमृता सिंह,विक्रम जीत , विवेक कुमार, अनामिका मिश्रा ,सिद्धार्थ रंजन त्रिपाठी ,कुणाल सोलंकी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन अजय सिंह तथा धन्यवाद ज्ञापन महासचिव पंकज सिंह ने दिया।










