मिशन शक्ति-5.0 के अन्तर्गत सेवा पखवाड़ा एवं स्वास्थ्य जागरुकता के विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन
पूर्वांचल राज्य ब्यूरो वाराणसी
वाराणसी राजकीय महिला महाविद्यालय महाविद्यालय डी.एल.डब्ल्यू वाराणसी में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं मिशन शक्ति – 5.0 के अन्तर्गत सेवा पखवाड़ा एवं स्वास्थ्य जागरुकता के दृष्टिगत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सेवा पखवाड़ा के अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सौम्या शर्मा ने बताया की महामना मालवीय कैंसर संस्थान वाराणसी की डाक्टर दिव्या, डाक्टर संतोष एवं उनके साथ अन्य सहयोगी टीम सदस्यों ने छात्राओं को कैंसर की बीमारी को लेकर जागरूक किया। इस अवसर पर कार्यक्रम में अध्यक्ष के रूप में बोलते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर बृज किशोर त्रिपाठी ने बताया कि किस प्रकार से समुचित पोषण के माध्यम से छात्राओं एवं सभी को कैंसर से बचाते हुए स्वस्थ बनाया जा सकता है उन्होंने यह भी बताया कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है। ऐसे में मिशन शक्ति के अन्तर्गत इस प्रकार के आयोजन बहुत अधिक उपयोगी सिद्ध होते हैं। प्राचार्य ने चिकित्सकों उनकी टीम और कार्यक्रम अधिकारी को इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने हेतु शुभकामनाएं दीं साथ ही इस अवसर पर पोस्टर प्रतियोगिता में भी छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को प्राचार्य ने पुरस्कृत भी किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रोफेसर डॉ. शुभ लक्ष्मी त्रिपाठी, डॉ. उमा श्रीवास्तव, डॉ. रचना शर्मा, डॉ. कमलेश कुमार तिवारी, डॉ साधना अग्रवाल, डॉ.अनुज, डॉ. प्रज्ञा, डाॅ. श्वेता साथ ही महाविद्यालय के निरंजन पाण्डेय मनीषा सिंह संध्या, हरेकृष्ण मिश्र दुर्गा रामकृत सहित बड़ी संख्या में छात्राएं आदि उपस्थित रहीं।










