Home / Trending News / गोरखपुर हत्याकांड का मुख्य आरोपी जुबेर मुठभेड़ में ढेर, था एक लाख का इनामी

गोरखपुर हत्याकांड का मुख्य आरोपी जुबेर मुठभेड़ में ढेर, था एक लाख का इनामी

गोरखपुर हत्याकांड का मुख्य आरोपी जुबेर मुठभेड़ में ढेर, था एक लाख का इनामी

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो रामपुर।

उत्तर प्रदेश पुलिस को गोरखपुर हत्याकांड के मुख्य आरोपी जुबेर के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। रामपुर जिले में हुई मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने एक लाख रुपये के इनामी बदमाश जुबेर को मार गिराया। वह लंबे समय से फरार चल रहा था और पुलिस को उसकी तलाश थी।

पुलिस की विशेष टीम ने सूचना के आधार पर कार्रवाई की और जुबेर को घेरने की कोशिश की। इस दौरान उसने फायरिंग शुरू कर दी, जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया और बाद में दम तोड़ दिया। मौके से हथियार और आपराधिक दस्तावेज बरामद किए गए हैं।

जुबेर पर हत्या, लूट और अन्य गंभीर अपराधों के कई मुकदमे दर्ज थे। गोरखपुर के पिपराइच थाना क्षेत्र में हुई एक जघन्य हत्या में उसकी मुख्य भूमिका थी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उसकी मौत से क्षेत्र में अपराधियों में खौफ और आम लोगों में सुरक्षा का विश्वास बढ़ेगा।

क्या था पूरा मामला?
15-16 सितंबर की रात पिपराइच थाना क्षेत्र के महुआचाफी गांव में पशु तस्करों की तीन गाड़ियां पहुंचीं और मवेशियों को खोलने लगीं। शोरगुल सुनकर ग्रामीण बाहर निकल आए। उसी दौरान नीट की तैयारी कर रहा 19 वर्षीय छात्र दीपक भी मौके पर पहुंचा। तस्करों और ग्रामीणों के बीच पथराव शुरू हो गया, जिसमें दीपक तस्करों के कब्जे में चला गया। कुछ ही देर बाद उसका शव सरैया गांव में बरामद हुआ।

घटना के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था, जबकि एक अन्य आरोपी मुठभेड़ में घायल हुआ था। मुख्य आरोपी जुबेर फरार चल रहा था, जिसे अब मुठभेड़ में मार गिराया गया।

2017 से अब तक 249 इनकाउंटर
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, 20 मार्च 2017 से 26 सितंबर 2025 तक प्रदेश में कुल 249 कुख्यात अपराधियों को एनकाउंटर में ढेर किया गया है। इन कार्रवाइयों का उद्देश्य अपराधियों में डर और आम जनता में विश्वास पैदा करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *