औरहवा में मूर्ति स्थापित को लेकर हुआ विवाद, पुलिस तत्पर
पूर्वांचल राज्य ब्यूरो सिद्धार्थनगर।
थाना क्षेत्र कठेला समय माता कठेला अन्तर्गत औरहवा में मूर्ति स्थापित को लेकर हुए विवाद में सुबह से स्थानीय पुलिस फोर्स व इटवा तहसील प्रशासन मौके पर पूरी तत्परता दिखाते हुए उक्त स्थल पर पहुंचकर दुर्गा पूजा समिति सम्बन्धित लोगों को समझा बुझाकर दुर्गा प्रतिमा विवादित स्थल से यथावत मंदिर प्रांगण में रखने हेतु कहा गया। इस दौरान तहसील प्रशासन इटवा सम्बन्धित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे, जिनके द्वारा उचित स्थान उपलब्ध कराने हेतु मौके पर नाप-जोख की कार्यवाही की गई। मौके पर पुलिस और तहसील प्रशासन के त्वरित कार्यवाही से शान्ति व्यवस्था कायम है। इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष कठेला समय माता अभय सिंह ने बताया कि मामला शान्त है और अफवाहों पर ध्यान न दें।
इस मौके पर दुर्गा समित मित्र मण्डल के अध्यक्ष हरजीत, तिवारी चौहान, पांचू चौहान, शिवमंगल चौहान, दौलत चौहान, प्रकाश चौहान आदि समिति सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।










