Home / Trending News / क्षेत्राधिकारी चकिया के अध्यक्षता में समाधान दिवस संपन्न

क्षेत्राधिकारी चकिया के अध्यक्षता में समाधान दिवस संपन्न

क्षेत्राधिकारी चकिया के अध्यक्षता में समाधान दिवस संपन्न

पूर्वांचल राज्य, ब्यूरो चंदौली।

चंदौली जनपदअंतर्गत थाना साहबगंज प्रांगण में क्षेत्राधिकारी चकिया के अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन संपन्न हुआ
समाधान दिवस पर विवादों में अन्य विवादों की अपेक्षा जमीन संबंधी विवाद को लेकर प्रार्थना पत्र अधिक दिए गए
वहीं क्षेत्राधिकरी चकिया एवं थाना अध्यक्ष साहबगंज के द्वारा प्रार्थना पत्र का अवलोकन कर क्षेत्र से संबंधित राजस्व विभाग के अधिकारी गणों को निर्देशित करते हुए कहा गया कि आप समय से विवादों का समाधान सुनिश्चित कराए जिससे कि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना ना हो जिससे कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे
आवश्यकता अनुसार पुलिस प्रशासन का भी सहयोग लें
उत्तर प्रदेश पुलिस के जवान क्षेत्र में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए सदैव तैयार रहते हैं
वही इस समाधान दिवस पर राजस्व विभाग से आए कानूनगों एवं लेखपाल उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *