Home / Trending News / इनर व्हील क्लब ऑफ वाराणसी नॉर्थ द्वारा छात्र-छात्राओं संग निकाला स्वच्छता जागरूकता रैली

इनर व्हील क्लब ऑफ वाराणसी नॉर्थ द्वारा छात्र-छात्राओं संग निकाला स्वच्छता जागरूकता रैली

इनर व्हील क्लब ऑफ वाराणसी नॉर्थ द्वारा छात्र-छात्राओं संग निकाला स्वच्छता जागरूकता रैली

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो वाराणसी

 

वाराणसी इनर व्हील क्लब ऑफ़ वाराणसी नॉर्थ की अध्यक्षा उषा जगनानी के नेतृत्व में तुलसीपुर स्थित रुक्मिणी विद्यालय इंटर कॉलेज के छात्र छात्राओं के साथ स्वास्थ्य व पर्यावरण के लिए जागरूकता के लिए रैली निकाली गई, रैली में सैकड़ो की संख्या में छात्र छात्राए हाथ में स्वच्छता संबंधी विभिन्न स्लोगन वाला पंपलेट लिए भारत माता की जय और अन्य नारा लगाते हुए इनर व्हील क्लब ऑफ़ वाराणसी नॉर्थ संस्था के सदस्यों के साथ आगे आगे बढ़ रहे थे रैली विद्यालय से प्रारंभ होकर कैलाश मठ तक गई रास्ते पर नागरिकों को स्वच्छता के बारे में जागरूकता संबंधी बातें बताते हुए गए
मौके पर अध्यक्षा उषा जगनानी ने बताया कि इनर व्हील क्लब समाज सेवा की दृष्टि से विभिन्न योजनाओं पर कार्य करता है जिसमें सफाई स्वच्छता स्वास्थ्य पर्यावरण मुख्य रूप से केंद्र में रखा जाता है इसी दृष्टि से आज यहां बैजनाथ स्थित रूकमणि विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ साफ सफाई जागरूकता एवं स्वच्छता संबंधी रैली निकाली गई सब बच्चों को फ्रूटी चिप्स चॉकलेट बिस्कुट इत्यादि का वितरण किया गया साथ ही विद्यालय में स्वच्छता के लिए दो बिग साइज डस्टबिन रखवाया गया
मौके पर संस्था के सदस्यों में अध्यक्षा उषा जगनानी, आई एस ओ सारिका, संगीता, सुनीता प्रमुख रूप से उपस्थित रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *