Home / Trending News / ड्यूटी के दौरान तबीयत बिगड़ी इलाज के दौरान निधन, पैतृक गांव पहुंचा शव

ड्यूटी के दौरान तबीयत बिगड़ी इलाज के दौरान निधन, पैतृक गांव पहुंचा शव

ड्यूटी के दौरान तबीयत बिगड़ी इलाज के दौरान निधन, पैतृक गांव पहुंचा शव

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
बलिया। हल्दी थाना क्षेत्र के गरया गांव निवासी सेना के जवान अशोक कुमार गुप्ता (47) का शुक्रवार को इलाज के दौरान निधन हो गया। उनका पार्थिव शरीर पैतृक आवास पहुंचते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। सेना के जवानों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। अंतिम संस्कार हुकुमछपरा गंगा घाट पर किया गया, जहां बड़े पुत्र आयुष कुमार ने मुखाग्नि दी। अशोक कुमार गुप्ता पुत्र स्व. बलिराम गुप्ता वर्ष 1998 में सेना में भर्ती हुए थे। वर्तमान में उनकी पोस्टिंग बंगाल के पन्नागढ़ में थी। अधिकारियों के अनुसार, बुधवार को ड्यूटी के दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। उन्हें पन्नागढ़ कमांड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया और परिजनों को सूचित किया गया। इलाज के दौरान शुक्रवार दोपहर को उनका निधन हो गया। सूचना मिलने पर उनकी पत्नी पिंकी देवी बड़े बेटे के साथ पन्नागढ़ पहुंची थीं। विभागीय कार्यवाही पूरी होने के बाद शनिवार सुबह उनका पार्थिव शरीर गांव लाया गया। मृतक जवान के परिवार में पत्नी पिंकी देवी के अलावा दो बेटे आयुष (17), अंगद (14) और एक बेटी पल्लविका (19) हैं। जवान के अंतिम संस्कार में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि डॉ. भूपेश कुमार सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य आर्य कुमार सिंह, पूर्व प्रधान अनिल सिंह और संजय ओझा सहित कई गणमान्य व्यक्तियों और ग्रामीणों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। शनिवार सुबह 10 बजे हुकुमछपरा गंगा घाट पर राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *