दो सगी बहनों की मौत के बाद पिता से मिलने पहुंचा कांग्रेस पार्टी का प्रतिनिधि मंडल
पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
बलिया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर बलिया में पूर्व विधायक अनिल अमिताभ दुबे के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी का प्रतिनिधि मंडल जीरा बस्ती ग्राम सभा में विद्युत स्पर्शघात से दो सगी बहनों की मृत्यु हो गई थी आज उनके पैतृक आवास राजापुर बजरहा पहुंच कर उसके परिजनों से मिलकर ढांढस बढ़ाया एवं उन्हें हर तरह का सहायता देने का आश्वासन दिया प्रतिनिधिमंडल के नेतृत्व कर रहे है पूर्व विधायक अनिल अमिताभ दुबे ने बताया कि बिजली विभाग की एक घोर लापरवाही है जिससे आए दिन विद्युत से मरने वालों की संख्या निरंतर बढ़ रही है। बिजली विभाग में जर्जर हो चुके तार की तरफ ध्यान बिल्कुल ही नहीं है विभाग भ्रष्टाचार में लिप्त है। जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक ने कहा कि बिजली विभाग की लापरवाही के चलते इन दोनों छात्रों का देहांत हुआ है। लापरवाह कर्मचारियों पर कठोर कार्रवाई किया जाना चाहिए तबादला से मामला नहीं बनेगा इस प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से मसूद अंसारी, दिग्विजय सिंह, शशीकांत त्रिपाठी, सच्चिदानंद तिवारी, ओमप्रकाश तिवारी, सत्य प्रकाश, मुन्ना उपाध्याय, सागर सिंह राहुल, अनुपमा सिंह, राजेन्द्र प्रसाद, दिनेश सिंह, गिरीशकांत गांधी, शशीकांत मिश्रा, अबुल फैज़ आदि मौजूद रहे










