Home / Trending News / धानापुर थाना परिसर में महिला पुलिस ने जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किय

धानापुर थाना परिसर में महिला पुलिस ने जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किय

धानापुर थाना परिसर में महिला पुलिस ने जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किय

  चंदौली धानापु
      पूर्वांचल राज्य ब्यूरो चंदौली

 उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को सशक्त बनाने के उद्देश्य से संचालित मिशन शक्ति फेज-5.0 के अंतर्गत धानापुर थाना परिसर मे महिला पुलिस ने जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गयाजिसमे धानापुर कस्बा के कस्तूरबा गाँधी आवासीय विद्यालय के छात्राओं  को हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1090 (वूमेन पावर लाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 112 (पुलिस आपातकालीन सेवा), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन) और 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन) की जानकारी दी। उन्हें इन नंबरों की उपयोगिता समझाई गई ताकि आपात स्थिति में तुरंत सहायता मिल सके। महिला कांस्टेबल किरन व रंजना कुमारी ने छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए और मानसिक सतर्कता व त्वरित निर्णय लेने की तकनीक बताई गयी बच्चियों को घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न और महिला सुरक्षा से संबंधित कानूनों की जानकारी दी गई। बच्चों को गुड टच-बैड टच समझाया गया। और छात्राओं में पंपलेट वितरित कर हेल्पलाइन नंबर साझा किए गए इस मौके पर मुख्य रूप से ख़ुशी यादव, रचना, मनीष पाल, अंजलि, जानी, आराध्या उपनिरीक्षक संजय ओझा, थाना प्रभारी त्रिवेणी लाल सेन, गौरी शंकर यादव सहित अन्य पुलिस कर्मी उपस्थित रहें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *