Home / Trending News / 1 किलो 115 ग्राम गांजा के साथ दो तस्कर किए गए गिरफ्तार

1 किलो 115 ग्राम गांजा के साथ दो तस्कर किए गए गिरफ्तार

1 किलो 115 ग्राम गांजा के साथ दो तस्कर किए गए गिरफ्तार

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
महराजगंज /घुघली

पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना के निर्देशन पर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में घुघली थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शनिवार 27 सितंबर 2025 को पुलिस टीम ने जखीरा चौराहे पर चेकिंग के दौरान दो व्यक्तियों को 01 किलो 115 ग्राम नाजायज गांजा के साथ दबोच लिया।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान राजेश्वर सिंह (46 वर्ष) पुत्र वंशबहादुर सिंह और चंद्रभान गोंड (70 वर्ष) पुत्र स्व. सवरू गौड़, दोनों निवासी हरखी थाना घुघली, जनपद महराजगंज के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों की नीले रंग की स्कूटी (यू पी 56 बी बी 1325) को रोककर जांच की गई, लेकिन वाहन से संबंधित कोई वैध कागजात नहीं प्रस्तुत किए गए। तलाशी में एक सफेद झोले से गांजा बरामद किया गया। अवैध परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी को सीज कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *