Home / Trending News / कालिका धाम मंदिर में दर्शन करने आईं दो महिलाओं की चेन कटी

कालिका धाम मंदिर में दर्शन करने आईं दो महिलाओं की चेन कटी

कालिका धाम मंदिर में दर्शन करने आईं दो महिलाओं की चेन कटी

पूर्वाचल राज्य ब्यूरो वाराणसी

सेवापुरी। कालिका धाम मंदिर में दर्शन करने आईं दो महिलाओं की चेन काट ली गई। यह घटना कपसेठी थाना क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ मंदिर में पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गई है।
शनिवार दोपहर जौनपुर के सुरेरी थाना क्षेत्र के घाघरा गांव निवासी रेनू सिंह पत्नी अनिल सिंह अपने मायके बाराडीह से मंदिर दर्शन करने आई थीं। इसी दौरान एक महिला उचक्के ने उनके गले से सोने की चेन काट ली।
कुछ ही समय बाद कपसेठी निवासी चंद्रावती देवी पत्नी गोपाल विश्वकर्मा ने भी बताया कि उनके मंगलसूत्र में लगी सोने की लॉकेट काट ली गई है। इन घटनाओं से मंदिर परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
दर्शनार्थियों में इन घटनाओं को लेकर आक्रोश देखा गया। पुलिस ने मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में एसीपी राजातालाब अजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि एक महिला की चेन चोरी होने की सूचना मिली है, जबकि उन्होंने दूसरी घटना की जानकारी होने से इनकार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *