साइबर ठगों से सावधान रहते हुए किसी प्रकार के लिंक, अनचाही कॉल्स रिसीव नहीं करे
पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
बलिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में थानाध्यक्ष खेजुरी मिथिलेश कुमार के नेतृत्व में मिशन शक्ति फेज- 5 .0 के अंतर्गत थाना खेजुरी के ग्राम सभा फिरोजपुर में आशा बहु तथा आंगनवाड़ी की उपस्थिति में मिशन शक्ति केन्द्र टीम द्वारा तथा महिला सुरक्षा अभियान के तहत उनसे संबंधित समस्याओं के निदान हेतु अभियान चलाकर महिलाओं को जागरुक किया गया तथा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाएं तथा उनकी सुरक्षा के लिए बनाए गए विभिन्न कानूनों से अवगत कराया गया। इस दौरान एस ओ मिथिलेश कुमार ने बताया कि कठिन परिस्थितियों में धैर्य विवेक एवं संयम से काम लेते हुए अपनी सुरक्षा करें तथा डायल 112, 1076, 1090 ,102,108 में फोन करके मदद प्राप्त करें। साइबर क्राइम के सम्बंध में जिक्र करते हुए कहा कि साइबर ठगों से सावधान रहते हुए किसी प्रकार के लिंक, अनचाही कॉल्स रिसीव नहीं करे तथा ऐसे कॉल के सम्बंध में तत्काल टोल फ्री नम्बर 1930 डायल करे। इस मौके पर मिशन शक्ति प्रभारी उपनिरीक्षक राजकुमार भारद्वाज, उप निरीक्षक अभिषेक यादव, उपनिरीक्षक संदीप यादव, कॉन्स्टेबल धीरज मोर्य, कांस्टेबल जितेंद्र यादव, कांस्टेबल दिनेश कुमार, महिला कांस्टेबल आरती देवी, महिला कांस्टेबल सविता यादव रही।










