Home / Trending News / फर्जी ड्रोन वीडियो वायरल करने वाला गिरफ्तार

फर्जी ड्रोन वीडियो वायरल करने वाला गिरफ्तार

फर्जी ड्रोन वीडियो वायरल करने वाला गिरफ्तार

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो वाराणसी।

जिले के राजातालाब थाना क्षेत्र के मातलदेई इलाके में ड्रोन उड़ाए जाने की झूठी खबर और एक भ्रामक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले युवक को वाराणसी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया कि वायरल वीडियो किसी अन्य स्थान का पुराना फुटेज था, जिसे इलाके की शांति भंग करने की मंशा से प्रसारित किया गया।

पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन कार्यालय से जारी बयान के अनुसार, वायरल वीडियो पूरी तरह फर्जी और भ्रामक था। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए वीडियो पोस्ट करने वाले युवक को चिन्हित कर गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार युवक गोलू पटेल (20 वर्ष), पुत्र भोलानाथ पटेल, निवासी मातलदेई, थाना राजातालाब के रूप में पहचान हुई है।

पूछताछ में खुलासा
गोलू ने बताया कि उसने यह वीडियो किसी व्हाट्सएप ग्रुप से प्राप्त किया था और बिना सत्यापन के उसे अपने क्षेत्र का बताकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। उसने अपनी गलती स्वीकार करते हुए भविष्य में ऐसा न करने का आश्वासन दिया है।

पुलिस की चेतावनी
कमिश्नरेट वाराणसी पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी भ्रामक या असत्य वीडियो/खबर को सोशल मीडिया पर साझा न करें। अफवाह फैलाना दण्डनीय अपराध है और ऐसे मामलों में कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

साथ ही, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल डायल 112 या निकटतम थाना/चौकी पर देने की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *