Home / Trending News / मीटिंग के लिए बुलाकर खुद नहीं पहुंचे घुघली के बीडीओ

मीटिंग के लिए बुलाकर खुद नहीं पहुंचे घुघली के बीडीओ

मीटिंग के लिए बुलाकर खुद नहीं पहुंचे घुघली के बीडीओ

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो

महराजगंज, पुरैना

स्वच्छता और संचारी रोग की रोकथाम जैसे गंभीर मुद्दों पर जागरूकता फैलाने के लिए घुघली ब्लॉक के खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) राजकुमार ने शनिवार 27 सितंबर को दोपहर 12 बजे ब्लॉक सभागार में बैठक बुलाई थी। सूचना के बाद समय पर बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान बैठक स्थल पर पहुंच गए, लेकिन स्वयं बीडीओ ही मीटिंग में मौजूद नहीं रहे। इस बाबत ग्राम प्रधानों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि यदि अधिकारी को बैठक में नहीं आना था तो उन्हें पहले से ही सूचना देनी चाहिए थी, या फिर अपनी जगह किसी अन्य अधिकारी को नामित करना चाहिए था। उनका कहना था कि इस तरह की गैर-जिम्मेदारी से अधिकारियों की गंभीरता पर सवाल खड़े होते हैं।
प्रधानों ने यह भी आरोप लगाया कि पूरे पांच साल का कार्यकाल पूरा होने को है, लेकिन अब तक किसी भी खंड विकास अधिकारी ने ग्राम प्रधानों की बैठक नहीं की। स्थिति यह है कि घुघली ब्लॉक के 74 ग्राम प्रधानों में से कई अभी तक यह भी नहीं जानते कि उनके ब्लॉक का बीडीओ कौन है। ग्राम प्रधानों का कहना है कि यदि यही हाल रहा तो स्वच्छता और संचारी रोग जैसे महत्वपूर्ण अभियान केवल कागजों तक सीमित रह जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *