Home / Trending News / केमिकल युक्त पानी से तालाब की 15 क्विंटल मछलियां मरीं, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज

केमिकल युक्त पानी से तालाब की 15 क्विंटल मछलियां मरीं, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज

केमिकल युक्त पानी से तालाब की 15 क्विंटल मछलियां मरीं, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज

पूर्वांचल राज्य वाराणसी (चोलापुर)

जिले के चोलापुर थाना क्षेत्र के चंदापुर चौकी अंतर्गत ग्राम अटेसुआं के एक मछली पालक किसान नंदलाल राजभर को उस समय बड़ा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा जब उनके किराए के तालाब में कथित रूप से एक फैक्ट्री का केमिकल युक्त पानी गिरा, जिससे लगभग 15 क्विंटल मछलियों की मौत हो गई। इस घटना से करीब तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नंदलाल ने गाँव के बिहारी बनवासी से तालाब किराए पर लेकर मछली पालन शुरू किया था। तालाब के पास ही ग्राम मुर्दहा निवासी बचाऊ जायसवाल का फाइबर दोना-पत्तल बनाने का कारखाना है। आरोप है कि फैक्ट्री से निकले जहरीले केमिकल युक्त पानी को नाली के माध्यम से तालाब में गिराया गया।

घटना 7 जुलाई 2025 की बताई जा रही है। पीड़ित नंदलाल का कहना है कि जब उन्होंने फैक्ट्री मालिक से विरोध किया तो उसने अभद्र भाषा का प्रयोग किया और जान से मारने की धमकी भी दी।

शिकायत के बाद थाना चोलापुर में रिपोर्ट दर्ज की गई है। प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र प्रसाद ने बताया कि मामले में बीएनएस की धारा 352, 351(2), 279 और 325 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और जांच की प्रक्रिया चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *