Home / Trending News / चंदौली के सरने में युवक की हत्या

चंदौली के सरने में युवक की हत्या

चंदौली के सरने में युवक की हत्या

 

सांसद वीरेंद्र सिंह ने परिजनों को न्याय का भरोसा दिलाया

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो, चंदौली।

 पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विधानसभा क्षेत्र की ग्रामसभा सरने में रामनरेश विश्वकर्मा के पुत्र आशु विश्वकर्मा की हत्या कर दी गई। इस घटना से पूरे गांव में मातम छा गया और शोक की लहर दौड़ गई। लोग मृतक परिवार के घर सांत्वना देने पहुंचे।

सूचना मिलने पर सांसद वीरेंद्र सिंह भी मृतक आशु विश्वकर्मा के आवास पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और दुख की इस घड़ी में हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

सांसद ने इस हत्या को ‘बेहद निंदनीय और दुखद घटना’ बताया। उन्होंने कहा कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। सांसद ने पुलिस प्रशासन से तत्काल कार्रवाई करने और हत्यारे की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करने की मांग की।

परिजनों को ढांढस बंधाते हुए सांसद ने स्पष्ट कहा, “हम आपके साथ हैं और न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर प्रयास करेंगे। आपके परिवार को किसी भी तरह की समस्या नहीं होने दी जाएगी।”

इस दौरान जिला अध्यक्ष सत्यनारायण राजभर, विधायक प्रभु नारायण, विधानसभा अध्यक्ष तस्लीम अंसारी सहित कई अन्य स्थानीय नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। सभी ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की।

इस घटना से पूरे इलाके में आक्रोश और शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने भी प्रशासन से मांग की है कि दोषियों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न दोहराई जा सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *