Home / Trending News / जनपद के जयप्रकाश तिवारी इलाहाबाद हाईकोर्ट में न्यायमूर्ति पद की ली शपथ

जनपद के जयप्रकाश तिवारी इलाहाबाद हाईकोर्ट में न्यायमूर्ति पद की ली शपथ

जनपद के जयप्रकाश तिवारी इलाहाबाद हाईकोर्ट में न्यायमूर्ति पद की ली शपथ

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो

बलिया। जनपद के सुरेमनपुर के धर्मबाग मूल निवासी जयप्रकाश तिवारी ने शनिवार को इलाहाबाद उच्च न्यायालय में न्यायमूर्ति पद की शपथ ली। इलाहाबाद उच्च न्यायालय को एशिया का सबसे बड़ा उच्च न्यायालय माना जाता है। उनके इस पद पर आसीन होने से जिले में हर्ष का माहौल है। उन्होंने अपनी एलएलएम तक की शिक्षा इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पूरी की। वर्ष 2008 में वे उच्चतर न्यायिक सेवा में चयनित हुए थे। न्यायिक सेवा में रहते हुए उन्होंने विभिन्न जनपदों में जनपद न्यायाधीश के रूप में कार्य किया। न्यायमूर्ति तिवारी शपथ ग्रहण से पहले वाराणसी के जिला न्यायाधीश के पद पर कार्यरत थे। उनके न्यायमूर्ति बनने पर जिले में खुशी और उत्साह का माहौल है। उनके परिवार, रिश्तेदारों और मित्रों के बीच बधाई और शुभकामनाएं दी जा रही हैं। यह जानकारी न्यायमूर्ति जयप्रकाश तिवारी के मौसेरे भाई डॉ. ब्रजेश चतुर्वेदी ने दी, जो इलाहाबाद उच्च न्यायालय में अधिवक्ता हैं। डॉ. चतुर्वेदी के अनुसार, न्यायमूर्ति तिवारी ने बताया कि उन्हें अपने दादा स्व. पंडित रघुनंदन तिवारी, नाना स्व. पंडित रामाज्ञा दुबे, माता स्वर्गीय बनारसी तिवारी और पिता पंडित राम प्रवेश तिवारी तथा बड़े भाई सूर्यभान तिवारी का आशीर्वाद प्राप्त है। डॉ. चतुर्वेदी ने सभी शुभचिंतकों और जनपद वासियों को धन्यवाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *