
पूर्वांचल राज्य ब्यूरो, महराजगंज
सिसवा बाजार
महाराजगंज। सेंट जोसेफ सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सिसवा बाजार में 27 सितम्बर को कोठीभार थाने की पुलिस टीम द्वारा मिशन शक्ति कार्यक्रम आयोजित किया गया। सुबह की प्रार्थना सभा में विद्यालय के कॉर्डिनेटर एबीवाई ने पुलिस अधिकारियों का स्वागत किया। टीम में उपनिरीक्षक भगवान यादव, योगेंद्र तिवारी, संदीप कुमार, लकी पटेल, नेहा कुमारी और पंकज कुमार शामिल रहे। पुलिस टीम ने छात्र–छात्राओं को महिला सुरक्षा, सड़क सुरक्षा, घातक दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन ओए जोसेफ ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों में जागरूकता और आत्मविश्वास बढ़ाने में सहायक होते हैं। वहीं अंग्रेजी प्रवक्ता फणींद्र कुमार मिश्र ने कहा कि छात्रों को समय–समय पर कानून और सुरक्षा संबंधी जानकारी मिलना अत्यंत आवश्यक है, ताकि वे समाज में सुरक्षित और जिम्मेदार नागरिक बन सकें। इस अवसर
पर विद्यालय के उपप्रधानाचार्य शिवेन्द्र सिंह,इंचार्ज धनंजय मिश्र,प्रेमसागर चौबे, मुन्ना पाण्डेय राजकुमार सिंह,अनिल पांडे,अवनीश मिश्र, फणींद्र मिश्र,पीयूष त्रिपाठी,पुंडरीक गुप्ता, संतोष वर्मा,प्रदीप रौनियार,सतीश त्रिपाठी, अजीत बारीक ,गंगा दुबे,अमृता पाठक, रवीना,मनीष श्रीवास्तव, तमजिद अली,राधेश्याम, प्रह्लाद प्रसाद,विशाल जायसवाल, भुवाल गुप्ता, मंशा गुप्ता,मनोरमा जायसवाल,अनूप रौनियार ,वर्षा जायसवाल, रंजना त्रिपाठी,पूर्णिमा शाही, प्रिया पाण्डेय ,ओम प्रकाश वर्मा, वीरेंद्र त्रिपाठी ,अशोक प्रजापति संजीव कुमार, संजय गुप्ता ,अशोक पांडे,सिनसी पीटर,ए०बी०वाई० सर,नीतेश श्रीवास्तव, ललितेश गुप्ता,रमा श्रीवास्तव, स्नेहा, सीजा बैजू, मनोरमा,मनोज चौरसिया व शिव चौहान सहित विद्यालय के अधिकांश विद्यार्थीगण उपस्थित थे।










