Home / Trending News / फ्रेंड्स क्लब कछवांरोड का दुर्गा पूजनोत्सवः भक्ति, भव्यता और जनसमर्थन का संगम

फ्रेंड्स क्लब कछवांरोड का दुर्गा पूजनोत्सवः भक्ति, भव्यता और जनसमर्थन का संगम

फ्रेंड्स क्लब कछवांरोड का दुर्गा पूजनोत्सवः भक्ति, भव्यता और जनसमर्थन का संगम

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो, वाराणसी (कछवांरोड)।
सनातन परंपराओं के अनुरूप कछवांरोड (ठठरा) चौराहे पर स्थित फ्रेंड्स क्लब कछवांरोड के तत्वावधान में शनिवार को एक बैठक आयोजित कर मां दुर्गा पूजनोत्सव की रूपरेखा तय की गई। निर्णय लिया गया कि रविवार शाम 6:30 बजे से षष्ठी पूजन के साथ पूजनोत्सव का शुभारंभ किया जाएगा।

इस अवसर पर प्रधान पुजारी आचार्य पंडित श्याम बहादुर दूबे ने बताया कि फ्रेंड्स क्लब कछवांरोड द्वारा आयोजित दुर्गा पूजनोत्सव देहात क्षेत्र का एक प्राचीन और प्रतिष्ठित आयोजन है, जहां वर्षों से श्रद्धालु श्रद्धा और भक्ति भाव से मां दुर्गा की आराधना करते आ रहे हैं।

पूजनोत्सव में क्षेत्रीय व्यापारी, ग्रामवासी और श्रद्धालु पूरे उत्साह और सहयोग से सहभागी बनते हैं। मां दुर्गा का दरबार हर वर्ष भक्ति, भव्यता और जनसमर्थन के साथ सजाया जाता है।

बैठक में उपस्थित प्रमुख पदाधिकारी एवं गणमान्यजन
फ्रेंड्स क्लब के अध्यक्ष शमशेर बिंद, उपाध्यक्ष सुशील कुमार जायसवाल, कोषाध्यक्ष विश्वास केशरी, महामंत्री जय यादव, सचिव पंकज सोनकर, सूचना मंत्री हेमंत विश्वकर्मा, मंत्री विजय यादव, मेला प्रभारी पप्पू सोनकर, ओमप्रकाश, संरक्षक रामधनी गुप्ता, सदस्य राजा राजभर, शिवम पटेल, सुरेश सोनकर आदि मौजूद रहे।

साथ ही बीजेपी सेवापुरी मंडल उपाध्यक्ष संतोष कुमार अवस्थी, ऋषि शुक्ला, प्रिंस मिश्रा, दीपक दूबे, अरविंद उपाध्याय (शिवम्), बलिदान बिंद, यतीश बिंद, सुनील बिंद (ग्राम प्रधान), छोटू, बृजेश बिंद सहित अनेक श्रद्धालु व सम्मानित नागरिकों की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *