Home / Trending News / ओली समेत 5 बड़े नेता काठमांडू में नजरबंद, पासपोर्ट भी रद्द होंगे

ओली समेत 5 बड़े नेता काठमांडू में नजरबंद, पासपोर्ट भी रद्द होंगे

ओली समेत 5 बड़े नेता काठमांडू में नजरबंद, पासपोर्ट भी रद्द होंगे

पूर्वांचल राज ब्यूरो, काठमांडू। 

नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली समेत 5 शीर्ष अधिकारियों के काठमांडू छोड़ने पर रोक लगा दी गई है। सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश गौरी बहादुर कार्की की अध्यक्षता वाले न्यायिक आयोग ने यह फैसला जेन जि आंदोलन के दौरान हुई गोलीबारी की जांच के तहत लिया है।

रोक के दायरे में पूर्व गृहमंत्री रमेश लेखक, गृह सचिव गोकर्ण मणि दुवाडी, खुफिया प्रमुख हुत राज थापा और तत्कालीन काठमांडू जिलाधिकारी छवि रिजाल भी शामिल हैं। आयोग ने इन सभी के पासपोर्ट निलंबित करने और उन पर कड़ी निगरानी रखने का आदेश दिया है।

ओली की प्रतिक्रिया
भक्तपुर में एक कार्यक्रम में ओली ने कहा, “हम देश छोड़कर भागने वाले नहीं हैं। सरकार हिंसा और तोड़फोड़ के सहारे बनी है, न कि जनता की इच्छा से।” उन्होंने यह भी दावा किया कि गोली चलाने का आदेश उनकी सरकार ने नहीं दिया था। साथ ही शिकायत की कि सुरक्षा मांगने के बावजूद सरकार ने अनदेखी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *