Home / Trending News / भगत सिंह जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि

भगत सिंह जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि

भगत सिंह जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो, गोरखपुर।

भारतीय जनता पार्टी महानगर इकाई ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर बेतियाहाता स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रदेश उपाध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने किया।

इस अवसर पर डॉ. सिंह ने कहा, “भगत सिंह ने देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। उनका बलिदान हमें देशभक्ति, साहस और संकल्प की प्रेरणा देता है।” उन्होंने कहा कि राष्ट्र की सेवा और संकल्प ही इन शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

महानगर संयोजक राजेश गुप्ता ने कहा कि भगत सिंह का जीवन हर देशवासी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनका बलिदान हमें सदैव राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।

कार्यक्रम में महामंत्री ओमप्रकाश शर्मा, अच्युतानंद शाही, इन्द्र मणि उपाध्याय, बृजेश मणि मिश्रा, रमेश प्रताप गुप्ता, रणविजय शाही, शशिकांत सिंह, दयानंद शर्मा, जितेंद्र चौधरी जीतू, विकास शर्मा, अजय श्रीवास्तव, मनोज अग्रहरी, सिद्धांत घोष सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *