Home / Trending News / मंडुवाडीह में मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक

मंडुवाडीह में मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक

मंडुवाडीह में मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक

वाराणसी,पूर्वांचल राज्य

महिलाओं की सुरक्षा और जागरूकता को लेकर मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस प्रशासन लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहा है। इसी क्रम में मंडुवाडीह थाना प्रभारी अजय राज वर्मा व क्राइम इंस्पेक्टर विद्याशंकर शुक्ला ने महिला पुलिस बल के साथ क्षेत्र में भ्रमण किया। उन्होंने दुर्गा पूजा पंडालों और प्रमुख चौराहों पर महिलाओं से संवाद स्थापित कर उन्हें मिशन शक्ति की विस्तृत जानकारी दी।

अधिकारियों ने महिलाओं को सुरक्षा से संबंधित जरूरी हेल्पलाइन नंबरों और कानून में उपलब्ध अधिकारों के बारे में बताया। साथ ही उन्हें जागरूक करते हुए भरोसा दिलाया कि पुलिस हर समय उनकी सहायता के लिए तत्पर है। मौके पर पम्पलेट भी वितरित किए गए, जिनमें मिशन शक्ति से जुड़े बिंदु और त्वरित मदद के उपाय स्पष्ट रूप से दर्ज थे।
इस जागरूकता अभियान में महिला उपनिरीक्षक प्रमिला यादव सहित अन्य महिला पुलिसकर्मी भी सक्रिय रूप से शामिल रहीं। उन्होंने महिलाओं को आत्मरक्षा के महत्व और किसी भी प्रकार की आपराधिक घटना की स्थिति में तुरंत पुलिस से संपर्क करने की अपील की।
पूरे कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना और समाज को यह संदेश देना था कि प्रशासन महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है। इस अभियान से स्थानीय महिलाओं में सकारात्मक उत्साह और सुरक्षा की भावना देखने को मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *