नवमी पर कन्या पूजन, देवी स्वरूपों का स्वागत
मुगलसराय में श्री श्री दुर्गा पूजा समिति ने किया आयोजन
पूर्वांचल राज्य ब्यूरो, चंदौली।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर, मुगलसराय में श्री श्री दुर्गा पूजा समिति जायसवाल भवन, परमार कटरा द्वारा नवरात्रि के शुभ अवसर पर नवमी तिथि को विशेष पूजा का आयोजन किया गया। इस दौरान पूजा पंडाल में नौ देवी स्वरूप कन्याओं का भव्य स्वागत और पूजन किया गया।
श्रद्धालुओं ने देवी स्वरूप कन्याओं के पैर धोकर, उन्हें रंग लगाकर, भोजन कराया और चुनरी व फूल माला पहनाकर उनका सत्कार किया। लोगों ने पूरे उत्साह के साथ कन्याओं का स्वागत किया और जय-जयकार के नारे लगाए। पूजा पंडाल में भारी भीड़ देखने को मिली।
पूजा समिति के अध्यक्ष नितिन गुप्ता ने बताया कि यह नवरात्र का सबसे शुभ दिन माना जाता है, जिसमें देवी स्वरूप कन्याओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है। उन्होंने यह भी बताया कि पूरी कमेटी द्वारा कन्याओं को फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया और उनका आशीर्वाद लिया गया।
इस अवसर पर लोगों ने डीजे पर जमकर नृत्य किया और माता रानी के जयकारे लगाए। श्री श्री दुर्गा पूजा समिति द्वारा पुराने सदस्यों और वरिष्ठ जन प्रतिनिधियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जाएगा, जिससे लोगों में हर्षोल्लास बढ़ेगा। लोगों ने पूजा समिति के प्रयासों की सराहना की।
इस आयोजन में पूजा समिति अध्यक्ष नितिन गुप्ता, गोल्डी विशाल जायसवाल, पूजा मंत्री मनीष जायसवाल, कोषाध्यक्ष ओम जायसवाल, पूजा मंत्री वाशु गुप्ता, महामंत्री रोहित जायसवाल, संरक्षक गौतम दयाल और दिनेश टी टी सहित नन्दू जायसवाल (पूर्व सभासद), विवेक जार, मनोज जायसवाल, विनोद जायसवाल, दुर्गेश जायसवाल, अखिलेश जायसवाल, मनोज गुप्ता, संजय गुप्ता, नितिन गुप्ता (सभासद प्रतिनिधि वार्ड नं. 13 काली महाल), हर्ष जायसवाल, राहुल जायसवाल, रोहित जायसवाल, आशु जायसवाल, पीयूष गुप्ता, देव जायसवाल, सानू गुप्ता और ऋतिक जायसवाल जैसे कई अन्य सदस्य सक्रिय रूप से शामिल रहे।










