Home / Trending News / चंदौली में प्रेमी ने प्रेमिका को मारी गोली: फिर बुआ के घर जाकर खुद को मारी गोली, युवक की मौत; युवती घायल

चंदौली में प्रेमी ने प्रेमिका को मारी गोली: फिर बुआ के घर जाकर खुद को मारी गोली, युवक की मौत; युवती घायल

चंदौली में प्रेमी ने प्रेमिका को मारी गोली: फिर बुआ के घर जाकर खुद को मारी गोली, युवक की मौत; युवती घायल

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो, चंदौली

मुगलसराय में गुरुवार की शाम एक युवक ने युवती को गोली मार दिया। गोली युवती के कमर के पीछे लगी। घटना का अंजाम देने के बाद फरार हो गया। रामनगर क्षेत्र में खुद को गोली से उड़ा लिया। उधर, आनन-फानन में घायल युवती को वाराणसी ट्रामा सेंटर ले जाया गया जहां गंभीर हालत में युवती का उपचार जारी है। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की छानबीन करने सहित आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। मामले में प्रेम-प्रसंग की बात सामने आ रही है।
मामला मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नईबस्ती के सोनकर बस्ती का है। जहां बबली साबिया बानो (20) अपनी मां के साथ बाजार से लौटी थी। इसी दौरान रास्ते में उसका परिचित संजय सोनकर आया और दोनों के बीच बहस होने लगी। इसी दौरान संजय सोनकर ने साबिया बानो को गोली मार दी। गोली युवती के कमर के पीछे लगी। युवक मौके से फरार हो गया।

गोली चलने की आवाज से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तो पता चला कि किसी युवक संजय सोनकर ने एक युवती को गोली मार दिया है। घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा और पुलिस अधीक्षक आदित्य लाग्हे भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। वहीं, आसपास के लोगों से बातचीत कर घटना की जानकारी ली गई।
रजिया बोली- अम्मी और अप्पी सब्जी लेने गई थी

मृतक की बहन रजिया ने बताया अम्मी और अप्पी, मार्केट सब्जी लेने गई हुई थीं। जब शोर मचा, तो हम भी वहां पहुंचे। हमने देखा कि अप्पी जमीन पर खून से लथपथ गली में गिरी हुई थी और अम्मी रो रही थी। रजिया ने बताया कि संजय नाम का लड़का अप्पी को गोली मारने के बाद मौके से फरार हो गया। संजय मुहल्ले में आता था और जुआ खेलने का शौक रखता था।

रिश्तेदार के घर मारी गोली

वहीं आरोपी संजय सोनकर घटना को अंजाम देकर वाराणसी जिले के रामनगर थाना क्षेत्र के रामपुर में अपने एक रिश्तेदार के घर पहुंचा। अपने रिश्तेदार के घर पहुंचे संजय सोनकर ने खुद एक कमरे में गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। संजय ने बाई तरफ कंपतो पर सटाकर खुद को गोली मारी। पुलिस ने बताया दोनों घटनाओं में पिस्टल का इस्तेमाल किया गया है।
संजय के तीन भाई थे। उनकी माता और पिता की मृत्यु हो चुकी है। उनके दोनों भाई बनारस में रहते हैं। संजय खुद मुगलसराय में सब्जी बेचने का काम करता था। वहीं, वह कभी-कभी बनारस में अपनी बुआ के घर भी आया करता था।

SP बोले- दो लोगों को हिरासत में लिया गया है

चंदौली एसपी ने बताया कि मुगलसराय पुलिस को फायरिंग की घटना की सूचना मिली थी। मौके पर जब पुलिस पहुंची, तो एक 20 वर्षीय युवती को गोली लगी थी। उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। घटना के मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। वहीं मामले की छानबीन की जा रही है।
युवती को गोली मारने के बाद खुद को मारी गोली

एसीपी कोतवाली, अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया रामपुर रस्ता नगर थाना, रामपुर में एक युवक द्वारा खुद को गोली मारने की सूचना प्राप्त हुई। मौके पर परिवार के लोगों ने बताया कि यह युवक मुगलसराय में एक युवती को गोली मारने के बाद खुद को गोली मार लिया। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। हम लोग इस मामले की जांच कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *