वाराणसी मानसिक चिकित्सालय से 48 वर्षीय कैदी फरार
पूर्वांचल राज्य ब्यूरो वाराणसी
थाना कैंट क्षेत्र स्थित मानसिक चिकित्सालय से शुक्रवार को एक 48 वर्षीय कैदी दीवार फाँदकर फरार हो गया।
फरार कैदी की पहचान चंदर उर्फ चंद्र (48 वर्ष) पुत्र हरिराम, निवासी अंबेडकरनगर, थाना हसनगंज, जनपद उन्नाव के रूप में हुई है। उसे 23 अगस्त 2025 को न्यायालय के आदेश पर मुकदमा अपराध संख्या 290/25 (धारा 118(2), 115(2), 352, 351(3) BNS) में भर्ती कराया गया था।
घटना की पुष्टि अस्पताल निदेशक ने की है। पुलिस ने कैदी की तलाश के लिए अभियान शुरू कर दिया है।










