Home / Trending News / मध्य प्रदेश और तमिलनाडु के बाद कोल्ड्रिफ कफ सिरप पर केरल में भी बैन, संदिग्ध बैच जांच के घेरे में

मध्य प्रदेश और तमिलनाडु के बाद कोल्ड्रिफ कफ सिरप पर केरल में भी बैन, संदिग्ध बैच जांच के घेरे में

मध्य प्रदेश और तमिलनाडु के बाद कोल्ड्रिफ कफ सिरप पर केरल में भी बैन, संदिग्ध बैच जांच के घेरे में

 

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो तिरुवनंतपुरम।

मध्य प्रदेश और राजस्थान में कोल्ड्रिफ कफ सिरप पीने से बच्चों की मौत के मामले सामने आने के बाद अब केरल सरकार ने भी इस सिरप की बिक्री और वितरण पर एहतियातन रोक लगा दी है। राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने बताया कि भले ही यह संदिग्ध बैच केरल में वितरित नहीं हुआ हो, लेकिन लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

 

मंत्री ने बताया कि राज्य के सभी आठ वितरकों और मेडिकल स्टोर्स को तुरंत प्रभाव से कोल्ड्रिफ कफ सिरप की बिक्री बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, सिरप के नमूने परीक्षण के लिए प्रयोगशालाओं में भेजे गए हैं।

 

गौरतलब है कि हाल ही में मध्य प्रदेश और राजस्थान में इस सिरप के सेवन से अब तक 11 बच्चों की मौत की खबरें सामने आई थीं। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि एक विशेष बैच में हानिकारक तत्वों की मौजूदगी की आशंका जताई गई है, जिसके चलते कई राज्य अब सतर्क हो गए हैं।

 

स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने कहा कि राज्य सरकार पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है और जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। लोगों से अपील की गई है कि वे कोल्ड्रिफ सिरप का इस्तेमाल न करें और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर से सलाह लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *