गाजा में गिरा इजरायली ‘गाज’, एयर स्ट्राइक में छह की मौत
पूर्वांचल राज्य ब्यूरो, गाजा
इजरायल ने गाज़ा पर फिर एक बार धुआंधार एयर स्ट्राइक की, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई। गाज़ा सिटी में चार और खान यूनिस में दो लोग इस हमले में मारे गए। यह हमला अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ग़ज़ा पीस प्लान के पहले चरण लागू होने के बावजूद हुआ है।
ट्रंप ने इजरायल और हमास के बीच युद्धविराम की कोशिशों के तहत सेना को नरमी बरतने और सैन्य गतिविधियां कम करने के निर्देश दिए थे। इजरायली सेना के शीर्ष अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की थी, लेकिन हाल ही में हुए इस हमले से शांति की संभावना पर सवाल खड़े हो गए हैं।
ट्रंप ने हमास को 20 पॉइंट के अपने शांति प्रस्ताव के तहत दो दिन का समय दिया है, जिसमें बमबारी बंद करने और बंदियों की सुरक्षित रिहाई की शर्तें शामिल हैं। उन्होंने कहा कि हमास भी शांति चाहता है और यह प्रयास मिडिल ईस्ट में स्थायी शांति के लिए महत्वपूर्ण है।
हालांकि, इजरायली ‘गाज’ के इस हमले ने फिलहाल शांति की राह पर नए संकट को जन्म दे दिया है।










