Home / Trending News / 7-15 वर्ष के बच्चों के लिए आधार बायोमेट्रिक अपडेट अब निःशुल्क

7-15 वर्ष के बच्चों के लिए आधार बायोमेट्रिक अपडेट अब निःशुल्क

7-15 वर्ष के बच्चों के लिए आधार बायोमेट्रिक अपडेट अब निःशुल्क

 

पूर्वांचलराज्य ब्यूरो नई दिल्ली।

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने 7 से 15 वर्ष की उम्र के बच्चों के लिए आधार बायोमेट्रिक अपडेट को निःशुल्क कर दिया है। यह छूट 1 अक्टूबर 2025 से लागू हो चुकी है और एक वर्ष तक प्रभावी रहेगी। इस निर्णय से करीब 6 करोड़ बच्चों को लाभ मिलने की संभावना है।

 

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के मुताबिक, 5 वर्ष की उम्र पूरी होने पर बच्चों के उंगलियों के निशान, आंखों की पुतलियां और तस्वीर का पहला बायोमेट्रिक अपडेट जरूरी होता है। दूसरा अपडेट 15 वर्ष की उम्र पर किया जाता है। पहले ये अपडेट तय समय सीमा के बाहर कराने पर 125 रुपए शुल्क लिया जाता था, जिसे अब माफ कर दिया गया है।

 

इस कदम से बच्चों को शिक्षा, छात्रवृत्ति और डीबीटी योजनाओं से जुड़े लाभों तक आसान पहुंच मिलेगी। प्राधिकरण ने माता-पिता/अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों के बायोमेट्रिक्स समय पर अपडेट कराएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *