भारत की धमाकेदार जीत: तीन दिन में निपटा टेस्ट, वेस्टइंडीज पारी से हारा
पूर्वांचल राज्य, खेल डेस्क अहमदाबाद।
भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे दो टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने महज तीन दिन में जोरदार जीत दर्ज की। भारत ने वेस्टइंडीज को एक पारी और 140 रन से मात दी।
वेस्टइंडीज की दूसरी पारी महज 146 रनों पर सिमट गई। एलिक अथानाजे (38), जस्टिन ग्रीव्स (25) और जेडन सील्स (22) ही कुछ संघर्ष कर पाए। मोहम्मद सिराज ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए सबसे ज़्यादा विकेट झटके।
इससे पहले वेस्टइंडीज की पहली पारी सिर्फ 162 रनों पर सिमट गई थी। जवाब में भारत ने केएल राहुल, ध्रुव जुरेल और रवींद्र जडेजा के शतकों की मदद से पहली पारी में 448 रन बनाए और 286 रनों की बड़ी बढ़त हासिल की।
इस जीत के साथ भारत ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।










