मुगलसराय: संदिग्ध कैफे को लेकर ग्रामीणों का हंगामा
दुल्हीपुर में लड़के-लड़कियों के आने-जाने पर जताई आपत्ति, पुलिस जांच में जुटी
पूर्वांचल राज्य ब्यूरो, चंदौली।
मुगलसराय के दुल्हीपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में एक संदिग्ध कैफे को लेकर ग्रामीणों ने हंगामा किया। यस के वाई रूम्स कैफे में लड़के-लड़कियों के आने-जाने की सूचना पर ग्रामीणों ने आपत्ति जताई। हंगामे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
ग्रामीणों का आरोप है कि कैफे में हर रोज नई-नई लड़कियां लाई जाती हैं और इसके अंदर संदिग्ध गतिविधियां होती हैं।
दुल्हीपुर की एक सकरी गली में संचालित इस होटल पर ग्रामीणों को लंबे समय से संदेह था, जिस पर उन्होंने अब खुलकर आपत्ति जताई है।
सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। ग्रामीणों ने बताया कि वे इस संबंध में पहले भी पुलिस से शिकायत कर चुके हैं।










