शिक्षको और शिक्षिकाओं को शिक्षा विभूति सम्मान से सम्मानित किया गया
पूर्वांचल राज्य ब्यूरो वाराणसी
काशी सहोदया एजुकेशनल स्कूल कॉम्प्लेक्स सी बी एस ई एवं जी एन आई ओ टी के संयुक्त तत्वधान में शिक्षा विभूति सम्मान समारोह का अयोजन डॉ घनश्याम सिंह पीजी कॉलेज के सभागार में किया गया जिसमें वाराणसी एवं आसपास के जिलों के लगभग 166 प्रधानाचार्यो , शिक्षको और शिक्षिकाओं को शिक्षा विभूति सम्मान से सम्मानित किया गया, काशी सहोदया की प्रेसिडेंट संगीता कुमार ने बताया कि हम इस तरह का प्रोग्राम हर साल अपने प्रधानाचार्यों एवं अध्यापकों के सम्मान के लिए करते हैं और इसमें जी एन आई ओ टी का संपूर्ण सहयोग मिलता रहता है और मैं विश्वास दिलाती हूं कि जी एन आई टी के साथ काशी सहोदया का संबंध हमेशा ऐसे ही बना रहेगा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ विनोद कुमार राय अपर सचिव शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश एवं सीओई सीबीएसई अखिलेश कुमार प्रयागराज ने बताया कि ऐसा सम्मान शिक्षकों में उत्साह भर देता है,एडवाइजर उमेश सिंह उर्फ काजू बाबा ने बताया कि हमारे सीईओ स्वदेश कुमार सिंह ने अपने संदेश में बधाई एवं शुभकामनाएं भेजी है और यह विश्वास दिलाया है कि हम कोशिश करेगे कि अगले वर्ष से काशी सहोदया के शिक्षा विभूति सम्मान समारोह का जी एन आई टी आयोजन स्वयं करें और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य हेतु जो भी करना पड़ेगा वह भी करेंगे और आप लोगों के सम्मान के लिए समय-समय पर भी आयोजन करते रहेंगे इस अवसर पर काशी सहोदया के सचिव तरूण रुपानी प्रधानाचार्य संतोष कुमार सिंह प्रधानाचार्य किरन सिंह उपांशु सिंह, आलोक श्रीवास्तव प्रिया सिंह सुनीता सिंह रितेश मिश्रा शोभा सिंह डॉ अजय पांडे डा ,ए पी गौड़ , विजय बहादुर सिंह, राजन मौर्या, अमीर आलोक अभिषेक रेखा सिंह, रेखा पाण्डेय, सपना राय आलोक सिंह, तनुप्रिया श्रीवास्तव एवं विभिन्न स्कूलों से आए प्रधानाचार्य , शिक्षक एवं शिक्षक्षिकाएं उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन तरुण रुपाणी एवं उमेश सिंह ने किया।










