Home / Trending News / होमी भाभा कैंसर अस्पताल में कैंसर पीड़ित बच्चों के लिए प्लेटलेट्स दान शिविर का आयोजन

होमी भाभा कैंसर अस्पताल में कैंसर पीड़ित बच्चों के लिए प्लेटलेट्स दान शिविर का आयोजन

होमी भाभा कैंसर अस्पताल में कैंसर पीड़ित बच्चों के लिए प्लेटलेट्स दान शिविर का आयोजन

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो वाराणसी

वाराणसी जैसा कि विदित है कि प्रत्येक कीमो थेरेपी के बाद कैंसर रोगियों को प्लेटलेट्स की आवश्यकता पड़ती है जिसको एसडीपी सिंगल डोनर प्लेटलेट बोलते है डॉ रोहित ने बताया कि इसमें मशीन से रक्तदाता से 5 बोतल खून निकाला जाता है और उसी मशीन से दूसरी तरफ़ से वही खून वापस चढ़ जाता है मशीन से 20000 प्लेटलेट्स निकाल ली जाती है जो मात्र 24 घंटे में पुनः बन जाती है इस प्रोसेस में रक्तदाता की पूरी जाँच होती है और हीमोग्लोबिन 12.5 एवं प्लेटलेट 180000 होने पर ही यह प्रोसेस किया जाता है इसकी जिंदगी मात्र 5 दिन की होती है इसलिए उसको स्टोर नहीं किया जा सकता है और मरीज़ को उसी ग्रुप का ही प्लेटलेट चाहिए होता है जिस ग्रुप का मरीज का ब्लड ग्रुप होता है इस पूरे प्रोसेस में 1.30 घंटा लग जाता है इसलिए 05 मशीन में 6घंटे में 25 लोगों का हो पता है इसीलिए समय-समय पर प्लेटलेट्स शिविर काशी रक्तदान नेत्रदान कुटुंब छोटे छोटे समूह में बराबर लगाती रहती है उसी क्रम में राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान सप्ताह में आज कैंप लगाया गया जिसमें मुख्य रूप से अध्यक्ष नीरज पारिख, सहसचिव नमित,संस्थापक सदस्य गण अमित गुजराती ,आशीष केसरी , अभिनव टकसाली ,अर्पित गुजराती ,अंकित गुजराती ,निलेश गुप्ता ,नीलेश अग्रवाल ,रोहित गुप्ता ,अशोक सिंह, अतुल नागपुरी, एकता इत्यादि रक्तदानी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *