Home / Trending News / स्टंटबाजों के खिलाफ जंसा पुलिस ने चलाया अभियान, उतरवाए ब्लैक फिल्म

स्टंटबाजों के खिलाफ जंसा पुलिस ने चलाया अभियान, उतरवाए ब्लैक फिल्म

स्टंटबाजों के खिलाफ जंसा पुलिस ने चलाया अभियान, उतरवाए ब्लैक फिल्म

पूर्वाचल राज्य ब्यूरो वाराणसी

सेवापुरी। सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने स्टंटबाजों के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। बता दे कि रविवार शाम जंसा थाना प्रभारी अनिल कुमार शर्मा ने थाने के पुलिस कर्मियों के साथ तेज रफ्तार व बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों को रोककर कड़ी कार्रवाई की गई। कई वाहनों का चालान काटा गया तथा कुछ को सीज भी किया गया। वही इस दौरान उन्होंने बताया कि स्टंटबाजी से न केवल चालक की जान जोखिम में पड़ती है बल्कि राहगीरों की सुरक्षा पर भी खतरा मंडराता है। अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क पर अनुशासन बनाए रखना और लोगों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए जागरूक करना है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि स्टंट करते पकड़े जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जायेगी। पुलिस के इस कार्यवाही से स्टंटबाजों में दहशत का माहौल बना रहा वही इस मौके पर चार पहिया वाहनों पर अनाधिकृत रूप से लगे ब्लैक फिल्म,हूटर भी उतरवाये गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *