जनचौपाल लगाकर साईबर क्राइम के बारे में महिलाओं को किया जागरूक
पूर्वांचल राज्य, वाराणसी।
चौबेपुर वाराणसी।
चौबेपुर पंचायत भवन पर रविवार को मिशन शक्ति एवं महिला सशक्तिकरण हेतू साईबर क्राईम को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस मौकेपर सब इंस्पेक्टर पूजा गुप्ता व महिला कांस्टेबल द्वारा डायल 112,108,1076 की जानकारी देते हुए बताया कि किसी भी फेक फोन काल से सावधानियांँ बरतें। आवास पास कराना, विदेश यात्रा करना, बैंक से लोन लेना, या पति का एक्सीडेंट होना, आपकी लाटरी निकलना आदि प्रभोलन देकर फेक फोन काल करके भोली-भाली महिलाओं के साथ ठगी हो रही है, ऐसे फेक फोन काल से गुमराह मत होईयेगा। घबराये नहीं ऐसी फेक कालों से सावधान रहिये स्थानीय पुलिस हर सम्भव आपके साथ खड़ी है। इस मौकेपर सब इंस्पेक्टर पूजा गुप्ता, महिला कांस्टेबल, ग्राम प्रधान चौबेपुर राघवेन्द्र जायसवाल उर्फ गोलू, पंचायत सहायक माधुरी यादव, सुनीता यादव, सारदा देवी, प्रेम, सुशीला देवी, चंदा देवी, सुमन बनवासी, गीता देवी संजय यादव, ओमप्रकाश, सूरज मौर्य, आदि की उपस्थिति रही।










