मुगलसराय में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
ऊंट, घोड़े और डमरू दल के साथ नगर भ्रमण, शांतिपूर्ण आयोजन
पूर्वांचल राज्य ब्यूरो,चंदौली।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय) में श्री दुर्गा पूजा समिति जायसवाल भवन परमार कटरा द्वारा भव्य मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूजा समिति के अध्यक्ष नितिन गुप्ता ने बताया कि यह कार्यक्रम पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
विसर्जन यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। ऊंट, घोड़े और वाराणसी से बुलाए गए डमरू वादकों के साथ भक्तों ने नगर भ्रमण किया। इस दौरान विभिन्न प्रदर्शनियां भी आयोजित की गईं, जिसमें ढोल-नगाड़ों और डीजे पर लोगों ने जमकर नृत्य किया।
पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे और पूरी तरह मुस्तैद रहा। विसर्जन यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए दामोदर दास पोखरा पहुंची, जहां विधि-विधान से दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।
पूजा समिति अध्यक्ष नितिन गुप्ता ने इस विसर्जन को सबसे अनोखा बताया। विसर्जन के दौरान भक्तों की आंखें नम हो गईं, लेकिन माता रानी के जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा।
इस आयोजन में पूजा समिति अध्यक्ष नितिन गुप्ता, गोल्डी विशाल जायसवाल, पूजा मंत्री मनीष जायसवाल, कोषाध्यक्ष ओम जायसवाल, पूजा मंत्री वाशु गुप्ता, महामंत्री रोहित जायसवाल, संरक्षक गौतम दयाल और दिनेश टी टी सहित नन्दू जायसवाल (पूर्व सभासद), विवेक जार, मनोज जायसवाल, विनोद जायसवाल, दुर्गेश जायसवाल, अखिलेश जायसवाल, मनोज गुप्ता, संजय गुप्ता, नितिन गुप्ता (सभासद प्रतिनिधि वार्ड नं. 13 काली महाल), हर्ष जायसवाल, राहुल जायसवाल, रोहित भगवान दास जायसवाल, आशु जायसवाल, पीयूष गुप्ता, देव जायसवाल, सानू गुप्ता और ऋतिक जायसवाल जैसे कई सदस्य सक्रिय रूप से शामिल रहे। लक्ष्मी जायसवाल, नीतू जायसवाल, दीपा जायसवाल, विशाखा गुप्ता, स्वाति जायसवाल, निशा जायसवाल और पिंकी गुप्ता सहित कई महिलाएं भी उपस्थित रहीं।










