युवक की पिटाई का वीडियो वायरल, पुलिस ने पहले भी की थी कार्रवाई
पूर्वांचल राज्य, वाराणसी।
चौबेपुर वाराणसी
सोशल मीडिया पर एक युवक को दौड़ा-दौड़ा कर लात-घूंसों और बेल्ट से बेरहमी से पीटने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो शनिवार शाम करीब 5 बजे मुनारी बाजार का बताया जा रहा है।स्थानीय लोगों का कहना है कि यह युवक आए दिन मारपीट की घटनाओं में शामिल रहता है। वीडियो में वह अपने साथियों के साथ मिलकर एक युवक को दौड़ा-दौड़ा कर पिटाई करते हुए दिखाई दे रहा है।उधर, क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि हाल ही में चौबेपुर थाने से जेल से छूटे एक व्यक्ति और उसके साथी ने सोशल मीडिया पर भोजपुरी गाने “जान हो जेल से रीहा हो गईनी” पर रील बनाकर वायरल की थी। जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया था और उन पर शांति भंग की धारा 151 के तहत कार्रवाई की थी। वही इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक चौबेपुर अजीत कुमार वर्मा ने बताया कि मौके पर पुलिस भेज कर जांच करवाई जा रही है।










