Home / Trending News / काशी विद्यापीठ में पहली महिला प्रोफेसर बनीं डॉ. निशा सिंह

काशी विद्यापीठ में पहली महिला प्रोफेसर बनीं डॉ. निशा सिंह

काशी विद्यापीठ में पहली महिला प्रोफेसर बनीं डॉ. निशा सिंह

 

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो वाराणसी।

 

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के अंग्रेज़ी एवं अन्य विदेशी भाषा विभाग को एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल हुई है। विभाग को पहली महिला प्रोफेसर के रूप में डॉ. निशा सिंह मिली हैं, जिनकी प्रोफेसर पद पर नियुक्ति 5 अक्टूबर को कुलपति कार्यालय से जारी पत्र के साथ हुई। इस उपलब्धि से विभाग और विश्वविद्यालय में उत्साह और गर्व की लहर दौड़ गई।

 

वर्तमान में विभागाध्यक्ष पद पर कार्यरत डॉ. निशा सिंह का कार्यकाल जनवरी 2026 तक निर्धारित है। उनके साथ विभाग में प्रो. नलिनी श्याम कामिल पहले से प्रोफेसर के रूप में कार्यरत हैं। अब दो प्रोफेसरों की उपस्थिति विभाग की शैक्षणिक गुणवत्ता और शोध गतिविधियों को और अधिक समृद्ध करेगी।

 

डॉ. निशा सिंह न केवल एक कुशल शिक्षिका रही हैं, बल्कि विश्वविद्यालय के कई प्रशासनिक पदों पर भी उन्होंने अपनी नेतृत्व क्षमता का परिचय दिया है। अब उन्हें विभाग की पहली महिला प्रोफेसर बनने का गौरव भी प्राप्त हुआ है, जो आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणास्पद है।

 

उनकी इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के अधिकारियों, शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्रों ने उन्हें हार्दिक बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *