स्वर्वेद महामंदिर ट्रस्ट में घोटाला, दो सगे भाइयों पर मुकदमा दर्ज
पूर्वांचल राज्य, वाराणसी।
चौबेपुर वाराणसी।
स्वर्वेद महामंदिर ट्रस्ट उमरहा में रुपये के गबन का मामला उजागर हुआ है।
ट्रस्ट की दानराशि में हेराफेरी का आरोप ट्रस्ट के अकाउंटेंट विवेक कुमार और उसके भाई अभिषेक कुमार पर लगा है।विवेक सितंबर 2019 से ट्रस्ट में अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत था।उस पर श्रद्धालुओं की दानराशि बैंक में जमा न कर फर्जी रसीद देने का आरोप है।जांच में बैंक की सभी मुहरें और हस्ताक्षर फर्जी पाए गए।अभिषेक एचडीएफसी बैंक वाराणसी शाखा में क्रेडिट मैनेजर के पद पर कार्यरत है।दोनों भाइयों ने मिलकर करोड़ों रुपये का गबन किया और सबूत मिटाने के लिए मोबाइल फॉर्मेट कर दिए।मामला सामने आने के बाद अभिषेक कुमार फरार बताया जा रहा है।ट्रस्ट प्रबंधन ने फर्जी दस्तावेज पुलिस को सौंपे हैं।थाना प्रभारी अजीत कुमार वर्मा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।










