Home / Trending News / वाराणसी के शहरी क्षेत्रों में बंदरों का आतंक

वाराणसी के शहरी क्षेत्रों में बंदरों का आतंक

वाराणसी के शहरी क्षेत्रों में बंदरों का आतंक

 

खोजवां दशमी क्षेत्र में किया पत्रकार पर हमला

वाराणसी,पूर्वांचल राज्य

वाराणसी में बंदरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। खोजवां दशमी क्षेत्र में एक अखबार के संवाददाता पर उस समय बंदरों ने हमला कर दिया जब वह अपने कार्य पर निकले थे। अचानक एक बंदर ने उन पर झपट्टा मारा,जिससे घबराकर उन्होंने भागने की कोशिश की। भागते समय उनका पैर फंस गया और वे ज़मीन पर गिर पड़े। इस दौरान उनके हाथ और पैर में चोटें आ गईं। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। इससे पहले भी वाराणसी में कई लोगों को बंदरों के चलते अपनी जान गंवानी पड़ी है जिसमें बच्चे भी शामिल है।

क्षेत्रवासियों के अनुसार, बंदरों का उत्पात लंबे समय से जारी है। विशेषकर गणेशधाम कॉलोनी,बृज एनक्लेव कॉलोनी,रश्मि नगर और विश्वनाथ पूरी कॉलोनी में बंदरों के झुंड आए दिन लोगों को परेशान कर रहे हैं। कई बार बच्चों और बुजुर्गों को भी निशाना बनाया गया है,जिससे लोगों में डर का माहौल बना हुआ है।

 

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि उन्होंने नगर निगम और जिला प्रशासन से कई बार शिकायत की है,लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। नगर निगम बंदरों को शहर से हटाने में नाकाम साबित हो रहा है,वहीं प्रशासन की चुप्पी से लोगों में नाराज़गी बढ़ती जा रही है।

निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द बंदर पकड़ने की प्रभावी व्यवस्था की जाए,ताकि लोगों को राहत मिल सके और किसी बड़ी अनहोनी से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *