उप्र. वित्तविहीन विद्यालय प्रबंधक संघ ब्लॉक इकाई रामकोला का गठन सम्पन्न
पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
कुशीनगर/रामकोला उप्र. वित्तविहीन विद्यालय प्रबंधक संघ ब्लॉक इकाई रामकोला, जनपद कुशीनगर की बैठक एस.एल.डी. ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल रामकोला में जिलाध्यक्ष रविन्द्र तिवारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष महेश राव तथा अध्यक्षता रामनरेश बरनवाल ने की। इस अवसर पर ब्लॉक इकाई के पदाधिकारियों का गठन किया गया, जिसमें ब्लॉक संरक्षक राजू दीक्षित, ब्लॉक अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष रामनरेश बरनवाल, महामंत्री चंद्रिका प्रसाद, मंत्री प्रफुल्ल कुमार पटेल, सूचना मंत्री अतुल मिश्रा, संगठन मंत्री विजय पाण्डेय तथा मीडिया प्रभारी जितेन्द्र सिंह को मनोनीत किया गया। नवगठित पदाधिकारियों ने संगठन की नीतियों के अनुरूप कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष हेमन्त कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष महेश राव ने कहा कि “प्रदेश स्तर पर संगठन को और मजबूत बनाना होगा ताकि हम अपनी मांगों को सरकार से प्रभावी रूप से मंगवा सकें।” वहीं जिलाध्यक्ष रविन्द्र तिवारी ने कहा कि “यदि जिला संगठित रहेगा तो प्रदेश अपने आप मजबूत होगा।” ब्लॉक अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में कहा कि “मुझे संगठन ने ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसके लिए मैं आभारी हूँ। निश्चित रूप से मैं विद्यालयों के हित में कार्य करूंगा तथा संगठन की विचारधारा और उद्देश्यों के अनुरूप पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपना योगदान दूंगा।” अपने प्रेरणादायक संबोधन में जिला कोषाध्यक्ष ऋषिकेश पाण्डेय ने कहा कि “हमें अपने विद्यालयों के पठन-पाठन व अनुशासन को बेहतर बनाना होगा। संगठन के अंतर्गत ‘मिशन अपग्रेड ऑफ एजुकेशन’ इस दिशा में शिक्षकों को निरंतर प्रशिक्षित कर रहा है, जिससे बच्चों की शिक्षा तनावमुक्त और प्रभावशाली बन सके। आज बच्चों में बढ़ती नकारात्मक ऊर्जा के दौर में शिक्षकों की जिम्मेदारी पहले से अधिक बढ़ गई है। हमें बच्चों के साथ शिक्षकों के व्यक्तित्व विकास पर भी विशेष ध्यान देना होगा।” इस अवसर पर संगठन मंत्री महन्त यादव, खड्डा ब्लॉक अध्यक्ष कपिलदेव तिवारी, नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक अध्यक्ष मनोज प्रताप शर्मा, अवधेश राव, लालमन पटेल, सद्दाम हुसैन, संदीप पाण्डेय, बब्बलू पाण्डेय, शिवकुमार तिवारी, सच्चिदानंद पाण्डेय, शंकर प्रसाद, इमरान खान, अरविन्द पाण्डेय, दयावंत पाण्डेय व मनोज सहित अनेक प्रधानाचार्य एवं प्रबंधक उपस्थित रहे।










