Home / Trending News / जीआरपी आनंद नगर में महिला सशक्तिकरण – चंद्र चिल्ड्रन पब्लिक स्कूल की मेधावी छात्रा आर्या जायसवाल बनीं एक दिन की थानाध्यक्ष

जीआरपी आनंद नगर में महिला सशक्तिकरण – चंद्र चिल्ड्रन पब्लिक स्कूल की मेधावी छात्रा आर्या जायसवाल बनीं एक दिन की थानाध्यक्ष

जीआरपी आनंद नगर में महिला सशक्तिकरण – चंद्र चिल्ड्रन पब्लिक स्कूल की मेधावी छात्रा आर्या जायसवाल बनीं एक दिन की थानाध्यक्ष

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो

महराजगंज जिले में महिला सशक्तिकरण के तहत बुधवार को जीआरपी आनंद नगर में आयोजित विशेष कार्यक्रम में चंद्र चिल्ड्रन पब्लिक स्कूल की मेधावी छात्रा आर्या जायसवाल ने एक दिन की थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालकर सभी का ध्यान आकर्षित किया। इस आयोजन का उद्देश्य महिलाओं व युवतियों में आत्मविश्वास बढ़ाना, अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाना और सुरक्षा से जुड़ी जानकारी साझा करना था।अपने संबोधन में आर्या जायसवाल ने कहा कि आज की बेटियों को डरने की बजाय आत्मरक्षा में निपुण बनना चाहिए। उन्होंने थाने की कार्यप्रणाली, कानून व्यवस्था और महिला सुरक्षा से संबंधित प्रावधानों को बारीकी से समझा। कार्यक्रम के दौरान महिला पुलिस कर्मियों ने यात्रियों और रेलकर्मियों को महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन नंबर 112 तथा 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन सहित अन्य सेवाओं की जानकारी दी। उपस्थित लोगों को बताया गया कि किसी भी असुरक्षित स्थिति में तत्काल सहायता कैसे प्राप्त की जा सकती है।इस अवसर पर जीआरपी प्रभारी निरीक्षक थानाध्यक्ष राज कुमार, हेड कांस्टेबल कालिका प्रसाद, संजय कुमार, हरेंद्र गौड़, कांस्टेबल देवेंद्र यादव सहित थाना स्टाफ, यात्री, रेलकर्मी और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। सभी ने महिला सुरक्षा और बेटियों के सशक्तिकरण के लिए मिलकर जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *