Home / Trending News / स्वदेशी को बढ़ावा: जोहो मेल पर शिफ्ट हुए अमित शाह, जोहो संस्थापक ने जताया आभार

स्वदेशी को बढ़ावा: जोहो मेल पर शिफ्ट हुए अमित शाह, जोहो संस्थापक ने जताया आभार

स्वदेशी को बढ़ावा: जोहो मेल पर शिफ्ट हुए अमित शाह, जोहो संस्थापक ने जताया आभार

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो नई दिल्ली।

गृह मंत्री अमित शाह अब पूरी तरह से स्वदेशी ईमेल सेवा जोहो मेल पर स्विच कर चुके हैं। उन्होंने खुद इस बात की जानकारी सोशल मीडिया मंच X पर साझा की। खास बात यह है कि उन्होंने अपना नया जोहो मेल पता सार्वजनिक करते हुए सभी से भविष्य में इसी के ज़रिए संवाद करने की अपील की।

अमित शाह ने अपने संदेश में लिखा:
“मेरी नई ईमेल आईडी amitshah.bjp@zohomail.in है। भविष्य के सभी पत्राचार इसी माध्यम से करें। धन्यवाद।”

पोस्ट के अंत में उन्होंने जो वाक्य लिखा..  “थैंक यू फॉर योर काइंड अटेंशन टू दिस मैटर” वह हाल के समय में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भी खूब इस्तेमाल किया गया है, जो इसे और रोचक बनाता है।

अमित शाह के इस कदम पर जोहो वर्कप्लेस ने जवाब देते हुए कहा,
“राष्ट्र के नेतृत्व द्वारा भारतीय नवाचार को अपनाना प्रेरणादायक है।”
वहीं, जोहो के संस्थापक श्रीधर वेम्बू ने इस क्षण को अपनी टीम को समर्पित किया और कहा,
“यह उन इंजीनियरों की मेहनत का नतीजा है जो बीते 20 वर्षों से सतत कार्यरत हैं।”

आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बड़ा संकेत

जोहो एक बेंगलुरु स्थित भारतीय कंपनी है, जिसने हाल के वर्षों में गूगल और माइक्रोसॉफ्ट जैसे विदेशी तकनीकी उत्पादों को टक्कर देने लायक वैकल्पिक टूल्स तैयार किए हैं।
इसमें कार्यालय कार्यों से लेकर संचार, लेखा, बिल निर्माण और टीम प्रबंधन तक के 45 से अधिक सॉफ्टवेयर समाधान उपलब्ध हैं।

जोहो का स्वदेशी संवाद ऐप ‘अरत्ताई’ भी इन दिनों काफी लोकप्रिय हो रहा है, जिसे व्हाट्सएप का भारतीय विकल्प माना जा रहा है।

‘जोहो वर्कप्लेस’ के तहत मिलने वाले उपकरण, लागत के लिहाज से विदेशी उत्पादों की तुलना में किफायती हैं और मेक इन इंडिया के विज़न को आगे बढ़ाते हैं।
अब अमित शाह जैसे वरिष्ठ नेता द्वारा इनका उपयोग करना, स्वदेशी तकनीक को नई पहचान देने की दिशा में एक बड़ा संकेत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *