Home / Trending News / निवेश के नाम पर 120 करोड़ की ठगी, तीन गिरफ्तार

निवेश के नाम पर 120 करोड़ की ठगी, तीन गिरफ्तार

निवेश के नाम पर 120 करोड़ की ठगी, तीन गिरफ्तार

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो मुजफ्फरनगर।

ब्यूटी प्रोडक्ट कंपनी में निवेश के नाम पर 120 करोड़ की ठगी करने वाले तीन ठगों को पुरकाजी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चार करोड़ रुपये के ब्यूटी प्रोडक्ट्स, एक कार और कीमती फर्नीचर बरामद किया है।

एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि आरोपी अमित कुमार गौतम, डॉ. शादाब और सरफराज ने ‘सेनेमी कंसल्टिंग प्राइवेट लिमिटेड’ नाम से फर्म बनाकर लोगों को 16 महीने में पैसा ढाई गुना करने का लालच दिया और करोड़ों का निवेश करवा लिया। निवेशकों से एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर भी कराए गए।

पुलिस जांच में सामने आया कि ठगों ने अलग-अलग जगहों पर संपत्तियां खरीदीं और ‘सेनेम’ ब्रांड से ब्यूटी प्रोडक्ट्स बेचने के लिए मार्ट और वेयरहाउस भी खोले। निवेशकों को शुरुआत में पैसा लौटाकर भरोसा बनाया गया, लेकिन देनदारी बढ़ने पर आरोपी फरार हो गए।

पुलिस अब आरोपियों की संपत्ति की कुर्की की तैयारी में है। तीनों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *