Home / Trending News / टीटीपी का हमला: बम विस्फोट के बाद गोलियों की बौछार, 11 पाक सैनिक ढेर

टीटीपी का हमला: बम विस्फोट के बाद गोलियों की बौछार, 11 पाक सैनिक ढेर

टीटीपी का हमला: बम विस्फोट के बाद गोलियों की बौछार, 11 पाक सैनिक ढेर

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो इस्लामाबाद/कुर्रम।
पाकिस्तान के कुर्रम जिले में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) ने सुरक्षा बलों के काफिले पर बुधवार को घातक हमला किया, जिसमें 11 सैनिक मारे गए। आतंकियों ने पहले बम विस्फोट किया और फिर गोलियों से जवानों को निशाना बनाया।

यह हमला अफगान सीमा के पास बढ़ती अस्थिरता का ताजा संकेत है। इससे पहले सितंबर में दक्षिण वजीरिस्तान में इसी तरह के हमले में 12 सैनिकों की मौत हुई थी, जिसकी जिम्मेदारी भी टीटीपी ने ली थी।

हमले के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। हालांकि अब तक पाक सेना या सरकार की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है।

टीटीपी ने रॉयटर्स को भेजे एक बयान में हमले की जिम्मेदारी ली है। संगठन का उद्देश्य पाकिस्तान सरकार को गिराकर इस्लामी कानून की कठोर व्याख्या लागू करना है।

इस्लामाबाद ने एक बार फिर आरोप लगाया है कि टीटीपी के आतंकी अफगान सीमा पार ठिकानों से हमलों की योजना बनाते हैं। वहीं काबुल सरकार ने इन दावों को खारिज करते हुए कहा है कि अफगान भूमि का इस्तेमाल किसी दूसरे देश के खिलाफ नहीं होने दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *