Home / Trending News / मुगलसराय: आंधी-बारिश में कच्चा मकान ढहा

मुगलसराय: आंधी-बारिश में कच्चा मकान ढहा

मुगलसराय: आंधी-बारिश में कच्चा मकान ढहा

रात 2 बजे हुई घटना, बुजुर्ग महिला का परिवार बाल-बाल बचा, सामान क्षतिग्रस्त।

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो, चंदौली।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के मुगलसराय स्थित धरना गांव में  रात करीब 2 बजे आंधी और बारिश के कारण एक कच्चा मकान ढह गया। इस घटना में मकान में रह रहे लोग बाल-बाल बच गए, लेकिन घर का काफी सामान क्षतिग्रस्त हो गया।यह मकान एक बुजुर्ग महिला सरस्वती देवी और उनके परिवार का था। घटना के समय परिवार के सदस्य घर में ही मौजूद थे। मकान गिरने से घर में रखा साइकिल सहित अन्य घरेलू सामान पूरी तरह से टूट गया और भारी नुकसान हुआ।मकान ढहने के बाद गांव में दहशत का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत ग्राम प्रधान जमुना देवी को सूचना दी। प्रधान जमुना देवी मौके पर पहुंचीं, उन्होंने स्थिति का जायजा लिया और क्षतिग्रस्त मकान की तस्वीरें अधिकारियों को भेजीं। उन्होंने पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद का आश्वासन भी दिया।प्रधान जमुना देवी ने सरकार से पीड़ित परिवार के लिए आवास या उचित मुआवजे की मांग की है। उन्होंने बताया कि परिवार बहुत गरीब है और मजदूरी करके अपना भरण-पोषण करता है। ग्रामीणों ने भी सरकार से जल्द से जल्द सहायता प्रदान करने का अनुरोध किया है। हालांकि, घटना के बाद अभी तक कोई प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *