Home / Trending News / चंदौली में ट्रक डिवाइडर से टकराया, चालक घायल

चंदौली में ट्रक डिवाइडर से टकराया, चालक घायल

ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे टीम पर लापरवाही का आरोप लगाया

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो, चंदौली।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर मुगलसराय अंतर्गत अलीनगर थाना क्षेत्र में देर रात एक सड़क हादसा हुआ। आलमपुर अंडरपास के ऊपर कच्चे नारियल से लदा एक अनियंत्रित ट्रक डिवाइडर से टकरा गया। इस दुर्घटना में ट्रक चालक को मामूली चोटें आईं।

स्थानीय ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे टीम पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि टीम की अनदेखी के कारण अब तक इस मार्ग पर दर्जनों वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं।

ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि नेशनल हाईवे के कर्मचारी मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) के प्रशासनिक आदेशों की लगातार अनदेखी कर रहे हैं, जो इन हादसों की एक बड़ी वजह बन रही है।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही अलीनगर थाना प्रभारी अनिल कुमार पांडेय अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल चालक को सुरक्षित बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

थाना प्रभारी ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है और नियमानुसार उचित कार्यवाही की जाएगी। दुर्घटनाग्रस्त ट्रक का नंबर UP84T4617 बताया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *