Home / Trending News / करवा चौथ की रौनक, महिलाओं ने की जमकर खरीदारी

करवा चौथ की रौनक, महिलाओं ने की जमकर खरीदारी

करवा चौथ की रौनक, महिलाओं ने की जमकर खरीदारी

पूर्वांचल राज्य, वाराणसी।

चौबेपुर वाराणसी।

करवा चौथ पर्व को लेकर चौबेपुर बाजार में गुरुवार को महिलाओं की खूब भीड़ रही। साड़ी, गहने और पूजन सामग्री की दुकानों पर जमकर खरीदारी हुई। महिलाएं शुक्रवार 10 अक्टूबर को अपने पति की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रखेंगी।
घर-घर में तैयारी जोरों पर है, वहीं बाजार में मेहंदी और मिठाइयों की मांग भी बढ़ गई है। महिलाएं सोलह श्रृंगार कर पारंपरिक आस्था और उत्साह के साथ यह व्रत रखने की तैयारी में जुटी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *